HomeNewsजालोर में गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत अभी 7,83,662 गणना प्रपत्रों का...

जालोर में गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत अभी 7,83,662 गणना प्रपत्रों का हुआ डिजिटलीकरण

Date:

Related stories

सांचौर पंचायत समिति में 14 ग्राम पंचायतें बनी,पुनर्गठन के बाद 46 हुई ग्राम पंचायतें, अधिसूचना जारी

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। राजस्थान सरकार के ग्रामीण विकास एवं...

गोलासन में आंजणा प्रीमियर लीग की शुरुआत, क्रिकेट में 32 टीम और वॉलीबॉल में 16 टीमें ले रही भाग

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौरः- https://news9rajasthan.com/?p=2047&preview=true सांचौर के गोलासन में आंजणा प्रीमियर लीग...

श्रावण के अंतिम दिन पर मंदिरों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

प्रियंक दवे, सायला/News9Rajasthan:- कस्बे सहित क्षेत्रभर में श्रावण मास...

खाकी के संग-राखी के रंग” : एबीवीपी सायला ने पुलिस प्रशासन के जवानों के साथ मनाया रक्षाबंधन

प्रियंक दवे, सायला/News9Rajasthan:- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) इकाई...

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ प्रदीप के. गावंडे के निर्देशन में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के गणना चरण के दौरान गणना प्रपत्रों को डिजीटाइज किया जा रहा है।
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.प्रदीप के. गावंडे ने बताया कि- जिले में एसआईआर-2026 के गणना चरण के दौरान गणना प्रपत्रों को डिजीटाइज भी किया जा रहा है। अब तक जालोर जिले में कुल 783620 गणना प्रपत्रों को डिजीटाइज किया गया। जिले के आहोर विधानसभा में 124066, जालोर विधानसभा में 143577, भीनमाल विधानसभा में 198057, सांचौर विधानसभा में


190661 व रानीवाड़ा विधानसभा में 127259 गणना प्रपत्रों को डिजीटाइज किया गया।
आहोर ईआरओ ने एसआईआर प्रगति को लेकर ली समीक्षा बैठक-
आहोर उपखण्ड अधिकारी (ईआरओ) रोहित चैहान ने शुक्रवार को आहोर विधानसभा के एईआरओ व सभी सुपरवाइजर्स के एसआईआर कार्य प्रगति की समीक्षा बैठक ली।
ईआरओ रोहित चैहान ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर)के तहत अधिक से अधिक गणना प्रपत्र डिजिटाइज कर नियत समय में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट भी उपस्थित रहे।
विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को किया गया सम्मानित-
जिले की सांचौर विधानसभा के भाग संख्या 220 के बीएलओ श्रवण कुमार द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के दौरान शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने पर सांचौर के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी प्रमोद कुमार द्वारा बूथ पर जाकर प्रशस्ति-पत्र, माला एवं साफे द्वारा सम्मानित किया गया। वही भाग संख्या-65 के बीएलओ सतीश चन्द्र मीणा को भी प्रशस्ति पत्र द्वारा सम्मानित किया गया।
इस दौरान चितलवाना के सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी चमनलाल, सांचौर के नायब तहसीलदार रविन्द्र प्रताप सिंह, सुपरवाईजर गणपत लाल खोखर व भावेश कुमार सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इसी प्रकार भीनमाल विधानसभा के भाग संख्या 109 तथा जालोर विधानसभा के भाग संख्या 107 के बीएलओ द्वारा भी शत-प्रतिशत एसआईआर कार्य पूर्ण किया गया।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!