बॉबी देओल ने 2023 में एनिमल फिल्म से फिल्म इंडस्ट्री में जबरदस्त वापसी किया था।
इस फिल्म के बाद बॉबी को लगातार फिल्मों का ऑफर मिल रहा है और बॉबी की फिल्में रिलीज़ भी हो रही हैं। एनिमल ब्लॉकबस्टर होने के बाद बॉबी को फैंस ने लॉर्ड बॉबी बना दिया हैं। वही अब लॉर्ड बॉबी के पूराने फिल्म से जुड़ी एक बड़ा अपडेट आया हैं। साल 2000 में आई थी बॉबी देओल की सुपरहिट फिल्म बिच्छू। इस फिल्म में बॉबी के साथ रानी मुखर्जी मुख्य किरदार में थी। बॉबी और रानी के बिच्छू को लोगों ने पसंद किया था। 7.50 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 19.75 करोड़ की कमाई किया था। और अब बॉबी और रानी के इसी फिल्म का सिक्वल बनने जा रही हैं। बिच्छू के प्रोड्यूसर गुड्डू धनोआ ने हाल ही में न्यूज 18 से बात किया था। इसी बातचीत में धनोखा ने बाताया कि वे बिच्छू की सिक्वल बनाने जा रहे हैं। सिक्वल का काम भी शुरू हो चुका हैं।



