ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर News 9 Rajasthan
ब्यूरो न्यूज़/ 22/05/2025
https://news9rajasthan.com/?p=482&preview=true सांचौर वृत की चितलवाना पुलिस ने जोधपुर रेंज आईजी विकास कुमार द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे “ऑपरेशन मदमर्दन” के तहत जालोर पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद्र यादव के निर्देशन में सांचौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आवड़दान रतनू एवं सांचौर पुलिस सहायक अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ के सुपरविजन में चितलवाना थानाधिकारीं बलदेवाराम मय टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर हिण्डवाड़ा सरहद में कार्रवाई करते हुए आरोपी शैतानाराम पुत्र बाबूलाल जाति विश्नोई (मांजू) उम्र 22 वर्ष निवासी हिण्डवाड़ा पुलिस थाना चितलवाना एवम् बाबूलाल पुत्र नवाराम जाति बिश्नोई निवासी हिण्डवाड़ा पुलिस थाना चितलवाना के घर में बने छपरे में दबिश देकर अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त कुल 30.185 किलोग्राम जब्त कर अभियुक्त शैतानाराम को जुर्म धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर प्रकरण संख्या 74/2025 पंजीबद्ध किया जाकर गिरफ्तार मुलज़िम शैतानाराम को जुर्म धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ़्तार कर शैतानाराम से बरामद अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त खरीद-फरोख्त के सम्बन्ध में अनुसंधान व मुलज़िम बाबुलाल की तलाश जारी है।
पुलिस कार्रवाई में ये रहे शामिल-
https://news9rajasthan.com/?p=482&preview=true इस कार्रवाई में बलदेवाराम थानाधिकारी, आसुराम एसआई, ओमाराम कांस्टेबल, श्रीमति रेखा कांस्टेबल, उत्तमसिंह कांस्टेबल, कमलेश कुमार कांस्टेबल पुलिस थाना चितलवाना एवम् जगराम कांस्टेबल, हड़मानाराम कांस्टेबल एवम् अशोक कुमार डीएसटी टीम जालोर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस ने आमजन से नशाखोरी से दूर रहने की अपील की-
1. अवैध मादक पदार्थ पदार्थ डोडा पोस्ट/अफीम/अवैध शराब की तस्करी के संबंध में तत्काल पुलिस को सूचना दे।
जालोर पुलिस सख्त से सख्त कार्रवाई करेंगी।
पुलिस ने नियंत्रण कक्ष वाट्सऐप नंबर 7727050726 पर जानकारी देने की अपील की, जानकारी देने वाले की पहचान गुप्त रखी जायेंगीं।
2.विभिन्न सामाजिक एवम् धार्मिक कार्यक्रम, शादी समारोह इत्यादि में अवैध मादक पदार्थ नशे का सेवन नही करे। पुलिस द्वारा हर सामाजिक कार्यक्रमों पर नजर बनाये हुई है और नशा परोसने वाले और नशे का सेवन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।
3. इसके साथ ही जालोर पुलिस द्वारा ऑपरेशन संपोलिया के तहत मादक पदार्थों के ग्राहकों, घुमंतू विक्रेताओं एवम् भण्डार करने वालों के विरोध सघन अभियान चलाया जा रहा है।
4. पुलिस ने आमजन से सहयोग करने की अपील की।



