HomeNewsएशियाई देशों में बढ़ रहे कोरोना केसः- विशेषज्ञ बोले- नया वैरिएंट आने...

एशियाई देशों में बढ़ रहे कोरोना केसः- विशेषज्ञ बोले- नया वैरिएंट आने तक हम सेफ…

Date:

Related stories

सांचौर पंचायत समिति में 14 ग्राम पंचायतें बनी,पुनर्गठन के बाद 46 हुई ग्राम पंचायतें, अधिसूचना जारी

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। राजस्थान सरकार के ग्रामीण विकास एवं...

जालोर में गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत अभी 7,83,662 गणना प्रपत्रों का हुआ डिजिटलीकरण

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ प्रदीप के....

गोलासन में आंजणा प्रीमियर लीग की शुरुआत, क्रिकेट में 32 टीम और वॉलीबॉल में 16 टीमें ले रही भाग

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौरः- https://news9rajasthan.com/?p=2047&preview=true सांचौर के गोलासन में आंजणा प्रीमियर लीग...

श्रावण के अंतिम दिन पर मंदिरों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

प्रियंक दवे, सायला/News9Rajasthan:- कस्बे सहित क्षेत्रभर में श्रावण मास...

News 9 Rajasthan

https://news9rajasthan.com/?p=513&preview=true सिंगापुर, चीन, थाईलैंड और हॉन्गकॉन्ग, एशियाई देशों ​​​​​​में कोरोना फिर लौट आया है। सिंगापुर में 13 मई तक कोरोना के 14,200 और थाईलैंड में 17 मई तक 33,030 नए मरीज मिले हैं। हॉन्गकॉन्ग में 10 मई तक 1042 नए केस दर्ज किए गए।


https://news9rajasthan.com/?p=513&preview=true भारत में भी 12 मई के बाद से केस बढ़े हैं। 11 राज्यों में नए केस सामने आए हैं। ज्यादातर मामले केरल, महाराष्ट्र और तमिलनाडु से हैं। 19 मई को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जो आंकड़े दिए, उसके मुताबिक देश में एक्टिव केस 257 हैं। मुंबई में दो मरीजों की मौत की खबर भी आई है। हालांकि एक्सपर्ट्स कोरोना के इस वैरिएंट को ज्यादा खतरनाक नहीं मान रहे हैं।

“कोविड के बढ़ते केसेज को देखते हुए हमने सिंगापुर और थाईलैंड में रह रहे भारतीयों से बात की। साथ ही एक्सपर्ट से भी समझने की कोशिश की है कि एशियाई देशों में बढ़ते मामलों से भारत में कितना खतरा है। क्या सावधानियां बरती जाएं और क्या फिर से वैक्सीन लगवाने की नौबत आ सकती है।

कोरोना 3-4 दिनों के फ्लू की तरह, डॉक्टर बोले- डरने की जरूरत नहीं-

https://news9rajasthan.com/?p=513&preview=true सिंगापुर सरकार ने कोविड पर आखिरी प्रेस रिलीज 13 मई को जारी की थी। सरकार ने बताया कि 27 अप्रैल से 3 मई के बीच कोविड केस बढ़कर 14,200 हो गए। इसके पिछले हफ्ते तक 11,100 मामले ही थे। अस्पतालों में मरीजों की संख्या भी 102 से बढ़कर 133 हो गई। हालांकि कम्युनिकेबल डिजीजेज एजेंसी यानी CDA का कहना है कि इस वैरिएंट की वजह से गंभीर स्थिति नहीं बन रही है।

https://news9rajasthan.com/?p=513&preview=true CDA के मुताबिक, कोविड केस बढ़ने की वजह लोगों की कमजोरी इम्यूनिटी हो सकती है। सिंगापुर में LF-7 और NB-1.8 के कारण संक्रमण बढ़ रहा है। ये दोनों जेएन-1 के सब वैरिएंट हैं और अगस्त 2023 में सामने आए थे। कोविड के जिन केस की जीनोम सीक्वेंसिंग की गई हैं, उनमें दो तिहाई मामले इसी से जुड़े हैं। मौजूदा कोविड-19 वैक्सीन के फॉर्म्यूलेशन में JN-1 वैरिएंट का भी इस्तेमाल किया गया है।

https://news9rajasthan.com/?p=513&preview=true सिंगापुर के आंग मो कियो इलाके में रह रहीं गीतांजलि श्रीवास्तव बताती हैं, ‘सिंगापुर में केस बढ़े हैं, लेकिन कोई पैनिक की स्थिति नहीं है। ये फ्लू की तरह है। लोग डॉक्टर के पास जा रहे हैं, दवाइयां लेकर घर आ-जा रहे हैं। हेल्थ डिपार्टमेंट ने मास्क पहनने और सावधानी बरतने को कहा है। बाकी डरने वाली कोई बात नहीं है। लोग मास्क पहन रहे हैं और नॉर्मल लाइफ चल रही है।

“गीतांजलि बताती हैं, ’पिछली बार हालात गंभीर थे। लोग घरों में कैद हो गए थे। सब कुछ बंद पड़ा था, लेकिन अभी वैसी कोई स्थिति नहीं है।’”

https://news9rajasthan.com/?p=513&preview=true कंप्यूटर सॉफ्टवेयर का बिजनेस कर रहे विकास कुमार सिंगापुर के थॉमसन में रहते हैं। विकास बताते हैं कि उन्हें मीडिया से ही पता चला है कि पिछले एक-दो हफ्ते से कोविड के मामले बढ़ रहे हैं। उनकी नजर में अब तक कोई कोविड केस नहीं आया है।

https://news9rajasthan.com/?p=513&preview=true वे कहते हैं, ’अभी सिंगापुर सरकार की तरफ से कोविड को लेकर कोई हेल्थ एडवाइजरी जारी नहीं की गई है। न ही आम लोगों की जिंदगी में कोई बड़ा बदलाव ही दिख रहा है। सब कुछ पहले की तरह नॉर्मल चल रहा है। मार्केट या पब्लिक प्लेस में भी लोग मास्क लगाए नजर नहीं आ रहे हैं।

थाईलैंड में एक हफ्ते में केस दोगुने हुए, सरकार ने कहा- घबराने की जरूरत नहीं
https://news9rajasthan.com/?p=513&preview=true थाईलैंड में पिछले हफ्ते दोगुना नए केस रिपोर्ट किए गए हैं। डिपार्टमेंट ऑफ डिजीज कंट्रोल के मुताबिक 11 से 17 मई के बीच कुल 33,030 कोविड केस दर्ज किए गए। पिछले हफ्ते में 16 हजार केस रिपोर्ट हुए थे। पिछले हफ्ते सबसे ज्यादा 6,290 केस राजधानी बैंकॉक में मिले। जितने केस रिपोर्ट हुए हैं, उनमें 1,918 लोगों को अस्पताल में एडमिट कराया गया। संक्रमण की वजह से दो लोगों की मौत भी हो गई।

https://news9rajasthan.com/?p=513&preview=true बैंकॉक पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, हेल्थ मिनिस्ट्री ने हालात को लेकर खास चिंता नहीं जताई है। हालांकि थाइलैंड की चूलालॉन्गोकर्न यूनिवर्सिटी में मेडिसिन के फैकल्टी डॉ. थीरा वोराटनारट की राय सरकार से अलग है। उन्होंने फेसबुक पेज पर लिखा कि पिछले 11 हफ्तों से कोविड के केस लगातार बढ़े हैं। अगर यही हालात रहे तो आने वाले हफ्ते में हालात परेशान करने वाले हो जाएंगे।
थाईलैंड के हालात समझने के लिए हमने बैंकॉक के सिलोम सोई थॉन पान इलाके में रह रहे 29 साल के अयमान नासिर से बात की। नासिर के मुताबिक, अभी यहां हालात सामान्य हैं।
वे कहते हैं, ‘यहां केस बढ़ रहे हैं, लेकिन सरकार ने पैनिक न होने को कहा है। कुछ स्कूल ने बच्चों को आने से मना जरूर किया है, लेकिन ज्यादातर स्कूल खुले हुए हैं। बाजार भी सामान्य दिनों की तरह खुले हुए हैं। यहां लोग पहले से ही सावधानी बरत रहे हैं।

https://news9rajasthan.com/?p=513&preview=true अभी बाहर से आने वाले लोगों को “क्वारैंटाइन भी नहीं किया जा रहा है। संक्रमित हो रहे लोगों को शरीर में दर्द, सिरदर्द, बुखार जैसे लक्षण दिख रहे हैं। ये वैसे ही लक्षण हैं, जो पिछली बार कोविड मरीजों में देखे गए थे।”

https://news9rajasthan.com/?p=513&preview=true सिंगापुर और थाईलैंड के अलावा, हॉन्गकॉन्ग में भी कोरोना के मामले बढ़े हैं। 15 मई को हॉन्गकॉन्ग के सेंटर फॉर हेल्थ प्रोटेक्शन (CHP) ने इसे लेकर एक प्रेस नोट जारी किया। उसके मुताबिक, 19वें हफ्ते में कोविड के 1,042 मामले पॉजिटिव पाए गए हैं। कोविड से 18 लोगों की मौत भी हुई है।
इसके पिछले हफ्ते 972 केस दर्ज हुए थे। CHP के ग्राफ को देखने से पता चलता है कि कोविड के नए केस पिछले महीने से ही बढ़ रहे हैं।

भारत में अभी कोविड के 257 एक्टिव केस, हालात सामान्य-

https://news9rajasthan.com/?p=513&preview=true भारत में 12-18 मई के बीच कोविड के 164 नए केस रिपोर्ट किए गए हैं। 19 मई को जारी सेंट्रल हेल्थ मिनिस्ट्री के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में 257 एक्टिव केस हैं। हालांकि हेल्थ मिनिस्ट्री के अफसरों ने मीडिया से कहा कि भारत में जो केस आए हैं, वो सीरियस नहीं हैं। इसमें अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत नहीं पड़ी है।

“दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. सुरेश कुमार भारत में आ रहे केस पर कहते हैं, ‘इसके बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं आई है। ज्यादातर लोग वैक्सीन लगवा चुके हैं, इसलिए चिंता की बात नहीं होनी चाहिए। अगर किसी को लक्षण दिख रहे हैं तो उसे खुद आइसोलेट हो जाना चाहिए, मास्क लगाना चाहिए।”

https://news9rajasthan.com/?p=513&preview=true जिन राज्यों में कोविड के मामले ज्यादा बढ़े हैं, उनमें महाराष्ट्र, तमिलनाडु और केरल शामिल हैं। 19 मई को जारी आंकड़ों के मुताबिक, केरल में एक्टिव केस की संख्या 95 हो गई। इनमें 69 केस 12 मई से बढ़े हैं। तमिलनाडु में एक्टिव केस 66 हैं, जो पिछले एक हफ्ते के मुकाबले दोगुना है। महाराष्ट्र में एक्टिव केस की संख्या 56 बताई गई है।
हालांकि राज्यों के दावे केंद्र सरकार के आंकड़ों से अलग हैं। 20 मई को महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि राज्य में 106 एक्टिव केस हैं। इनमें 52 मरीजों में हल्के लक्षण हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है। 16 लोग अस्पताल में भर्ती हैं।
मुंबई में दो लोगों की मौत भी रिपोर्ट की गई है। सरकार ने बताया कि दोनों मरीजों को पहले से कई बीमारियां थीं। इस साल राज्य में कोविड से जुड़ी ये पहली दो मौतें हैं।

विशेषज्ञों ने कहा- नया वैरिएंट आने तक हालात सामान्य-

https://news9rajasthan.com/?p=513&preview=true सिंगापुर और थाईलैंड में केस बढ़ने पर डॉ. ईश्वर गिलाडा कहते हैं कि चीन की सीनोवैक वैक्सीन ज्यादा कारगर नहीं है। जिन देशों में इसका इस्तेमाल हुआ था, वहां इसका असर दिख रहा है। इसके उलट हमारे यहां वैक्सीन काफी कारगर थी। भारत में 90% लोगों ने कोविशील्ड वैक्सीन लगवाई है। उसकी क्षमता ज्यादा अच्छी है। हॉन्गकॉन्ग और थाईलैंड में ज्यादातर लोगों ने सीनोवैक वैक्सीन लगवाई है।

“डॉ. गिलाडा बताते हैं, ‘भारत में कोविड की तीसरी लहर (ओमिक्रॉन वेव) में करीब सभी लोग संक्रमित हो गए थे। इसलिए भारत में लोग इससे इम्यून हो गए। सिंगापुर और हॉन्गकॉन्ग में सेकेंड वेव में काफी लोग पॉजिटिव हुए थे। दूसरी लहर में डेल्टा अलग वैरिएंट था। इसलिए 2023 के बाद से ओमिक्रॉन वैरिएंट की वजह से बीच-बीच में कई देशों में कोविड के केस बढ़े, लेकिन भारत में केस नहीं बढ़े।”

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!