News 9 Rajasthan सांचौर में शनिवार को कारोला स्थित 220 केवी ग्रिड सब स्टेशन में तकनीकी खराबी आ गई। इससे सांचौर शहर और आसपास के 100 से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति एक घंटे तक बाधित रही।
सब स्टेशन से जुड़े एक दर्जन से अधिक 33 केवी जीएसएस में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से रुक गई। इससे क्षेत्र के कई कस्बे और ढाणियां भी प्रभावित हुए।
डिस्कॉम की टीम ने एक घंटे की मेहनत के बाद सब स्टेशन को दोबारा चालू किया। सहायक अभियंता मोटाराम खीचड़ ने बताया कि तकनीकी कारणों से जीएसएस ट्रिप हुआ था। उन्होंने कहा कि अब खराबी को ठीक कर लिया गया है।
गर्मी के मौसम में बिजली कटौती से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद जनजीवन सामान्य हो गया।
सांचौरः- तकनीकी खराबी के कारण 220 केवी ग्रिड सब स्टेशन हुआ ठप, सांचौर शहर सहित करीब 100 गाँवों में एक घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित…
Date:



