News 9 Rajasthan
ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। राज्य के पशुपालन एवं गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत 25 मई, रविवार को जालोर जिले के दौरे पर रहेंगे।
प्राप्त कार्यक्रमानुसार राज्य के पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग मंत्री जोराराम कुमावत 25 मई, रविवार को प्रातः 11 बजे बालोतरा से रवाना होकर दोपहर 12.30 बजे उम्मेदपुर (आहोर) पहुंचेंगे जहां वे कुमावत शिक्षण एवं सामाजिक संस्थान आहोर द्वारा प्रतिभावान विद्यार्थी एवं नव चयनित सरकारी अधिकारी-कर्मचारी सम्मान समारोह भाग लेंगे। दोपहर 2:30 बजे उम्मेदपुर से रवाना होकर दोपहर 3 बजे गोगरा पहुंच विभिन्न उद्घाटन व शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेंगे तत्पश्चात् सायं 4:30 बजे बजे गोगरा से नवा खेड़ा के लिए प्रस्थान करेंगे। सायं 5 बजे नवा खेड़ा पहुंच विभिन्न उद्घाटन व शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेंगे। वे सायं 6.30 बजे नवा खेड़ा से रवाना होकर सायं 7 बजे कवराड़ा पहुंचेंगे जहां सिलावटी (मेघवाल समाज) प्रतिभा सम्मान समारोह 2025 में भाग लेंगे तत्पश्चात् रात्रि 8:30 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।



