HomeNewsग्रीष्म ऋतु में लू-ताप व हीट वेव को देखते हुए आमजन के...

ग्रीष्म ऋतु में लू-ताप व हीट वेव को देखते हुए आमजन के बचाव एवं राहत के लिए ‘‘क्या करें व क्या ना करें’’ के संबंध में एडवाईजरी जारी

Date:

Related stories

सांचौर पंचायत समिति में 14 ग्राम पंचायतें बनी,पुनर्गठन के बाद 46 हुई ग्राम पंचायतें, अधिसूचना जारी

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। राजस्थान सरकार के ग्रामीण विकास एवं...

जालोर में गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत अभी 7,83,662 गणना प्रपत्रों का हुआ डिजिटलीकरण

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ प्रदीप के....

गोलासन में आंजणा प्रीमियर लीग की शुरुआत, क्रिकेट में 32 टीम और वॉलीबॉल में 16 टीमें ले रही भाग

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौरः- https://news9rajasthan.com/?p=2047&preview=true सांचौर के गोलासन में आंजणा प्रीमियर लीग...

श्रावण के अंतिम दिन पर मंदिरों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

प्रियंक दवे, सायला/News9Rajasthan:- कस्बे सहित क्षेत्रभर में श्रावण मास...

News 9 Rajasthan:- आपदा प्रबंधन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग द्वारा ग्रीष्म ऋतु में लू-ताप गर्मी, तापमान बढ़ने, ताप की लहर, हीट वेव एवं अन्य विपरीत जलवायु परिवर्तन से आमजन के बचाव एवं राहत के लिए ‘‘क्या करें व क्या ना करें’’ के संबंध में एडवाईजरी जारी की गई हैं।

https://news9rajasthan.com/?p=592&preview=true अतिरिक्त जिला कलक्टर ने बताया कि आपदा प्रबंधन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग द्वारा गर्मी व ताप की लहर को देखते हुए ‘‘क्या करें व क्या ना करें’’ के संबंध में एडवाईजरी जारी की गई है।

लू से बचाव के लिए क्या करे, सभी के लिए बचाव के उपाय-

https://news9rajasthan.com/?p=592&preview=true स्थानीय मौसम संबंधित खबरों के लिए टीवी देखें व रेड़ियो सुने तथा समाचार पत्र पढ़े या संबंधित मोबाईल एप डाउनलोड करें। पर्याप्त पानी पीयें तथा अपने आपको हाइट्रेटेड रखने के लिए ओआरएस (ओरल रिहाइट्रेशन सॉल्यूसन), घर के बने पेय जैसे लस्सी, तोरानी (चावल का मांड) निंबू का पानी व छाछ आदि का सेवन करें। हल्के रंग के ढीले व सूती कपड़े पहनें। यदि कही बाहर हैं तो अपना सिर ढके, कपड़े, टोपी या छतरी का उपयोग करें। आंखों की सुरक्षा के लिए धूप के चश्म का प्रयोग करें और त्वचा की सुरक्षा के लिए सनक्रीन लगाएं तथा प्राथमिक चिकित्सा में प्रशिक्षण लें।

नियोक्ता द्वारा श्रमिकों के लिए की जाने वाली व्यवस्थाएँ-

https://news9rajasthan.com/?p=592&preview=true नियोक्ता श्रमिकों के लिए कार्यस्थल पर ठंडे पेयजल का प्रबंध करें, सभी श्रमिकों के लिए आराम के लिए छाया, साफ पानी, छाछ, आइस पैक के साथ प्राथमिक चिकित्सा किट और ओआरएस (ओरल रिहाइट्रेशन सॉल्यूसन) का प्रबंध रखें। श्रमिकों के लिए सीधी धूप से बचने के लिए कहे तथा श्रमसाध्य कार्यों को दिन के कम ताप वाले समय में ही करें। बाहरी गतिविधियों के दौरान विश्राम करने की आवृति और सीमा समय बढ़ावें। श्रमिकों को लू से संबंधित चेतावनी के बारे में सूचित करें तथा जिन श्रमिकों के लिए गर्मी वाले क्षेत्र नए हो, उन्हें हल्का काम और कम घंटों का काम दें।

मवेशियों के लिए बरती जाने वाली सावधानियाँ-

https://news9rajasthan.com/?p=592&preview=true पशुओं का छाया में रखें और उन्हें पीने के लिए पर्याप्त, स्वच्छ व ठंडा पानी दें, पशुओं से सुबह 11 बजे से सायं 4 बजे के बीच काम न लें। शेड की छत को पुआल से ढक दे, तापमान कम करने के लिए इसे सफेद रंग या चूने से रंग दे या गोबर से लीप दें। लेड में पंखे, वाटर स्प्रे और फॉमर्स का प्रयोग करें। अत्यधिक गर्मी के दौरान पानी की छिड़काव करें और मवेशियों को ठंडा करने के लिए एक जल निकाय पर ले जाएं, पशुओं को हरी घास, प्रोटीन-वसा बाईपास पूरक, खनिज मिश्रण और नमक दें तथा कम गर्मी वाले घंटों के दौरान उन्हें चरने दें।

अन्य बरती जानी वाली सावधानियाँ

https://news9rajasthan.com/?p=592&preview=true बंद वाहन में बच्चों या पालतू जानवरों को कभी अकेला ना छोड़ें, पंखें व नम कपड़ों का प्रयोग करें, ठंडे पानी में स्नान करें, भूमण्डलीय ऊष्मीकरण और गर्मी को कम करने में मदद के लिए सार्वजनिक परिवहन और कार पूलिंग का उपयोग करें, पेड़ लगाएं व सूख्ी पत्तियों, कृषि अवशेषों व कचरे को न जलाएं, जल स्त्रोतों का संरक्षण करें व वर्षों के जल को संचयित करें, ऊर्जा कुशल उपकरणों, स्वच्छ ईंधन और ऊर्जा के वैकल्पिक स्त्रोतों का उपयोग करें, चक्कर आने व अस्वस्थ महसून होने पर तुरन्त डॉक्टर के पासे जाये।

क्या ना करें-

https://news9rajasthan.com/?p=592&preview=true धूप में बाहर जाने से बचे (खासकर दोपहर 12 और 3 बजे के बीच), दोपहर में बाहर भारी कामों से बचे, नंगे पांव बाहर न जायें, दिन के सबसे गर्म समय के दौरान खाना पकाने से बचें, खाना पकाने वाले हिस्से को हवादार बनाए रखने के लिए दरवाजे और खिड़कियां खुली रखें, शरीर को डिहाइड्रेट होने से बचाने के लिए शराब, चाय, कॉफी व कॉर्बोनेटेड शीतल पेय से बचें, अधिक प्रोटीन वाले भोजन से बचें व बासा भोजन ना करें। पार्क किए गए वाहनों में बच्चों या पालतू जानवरों को न छोड़ें, ऐसे बल्बों का उपयोग करने से बचे जो अनावश्यक गर्मी उत्पन्न करते हैं।

लू से प्रभावित व्यक्ति के उपचार के टिप्स-

https://news9rajasthan.com/?p=592&preview=tru लू से प्रभावित व्यक्ति के शरीर के तापमान को कम करने के लिए पीड़ित के सिर पर गीले कपड़े का उपयोग करें या पानी डाले, व्यक्ति को ओआरएस या नींबू, शरबत या जो कुछ भी शरीर को पुनः सक्रिय करने के लिए उपयोगी हो वह पीने के लिए दें, व्यक्ति को तुरन्त नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पर ले जाये, यदि लगातार उच्च तापमान बना रहता है और सिरदर्द, चक्कर आना, कमजोरी, मतली या भटकाव आदि के लक्षण स्पष्ट महसूस हो तो ऐसी स्थिति में टोल फ्री नंबर 112 व 108 नंबर पर कॉल करें।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!