बागोड़ा (जालोर), 25 मई 2025
बागोड़ा थाना पुलिस ने जाली मुद्रा रखने के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है पुलिस ने उनके कब्जे से कुल ₹3,67,500 रुपये की भारतीय जाली मुद्रा बरामद की है। साथ ही घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल RJ 46 SP 1275 को भी जब्त कर लिया गया है
यह कार्रवाई आईजी जोधपुर रेंज विकासकुमार के विशेष अभियान और एसपी जालोर ज्ञानचन्द्र यादव के निर्देशन में की गई थानाधिकारी हुकमाराम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सरहद तिलोडा बाईपास रोड पर नाकाबंदी के दौरान दोनों आरोपियों को दबोचा
गिरफ्तार अभियुक्तों में
1. हितेश कुमार पुत्र द्वारकाप्रसाद (निवासी देताकला, थाना सायला)
2. दिनेश कुमार पुत्र हडमताराम (निवासी जेसावास, थाना बागोड़ा) शामिल हैं
हितेश कुमार के कब्जे से ₹3 लाख (500-500 के 600 नोट) और दिनेश कुमार से ₹67,500 (500-500 के 135 नोट) बरामद किए गए
गौरतलब है कि आरोपी हितेश पर पूर्व में भी हैदराबाद के बेगम बाजार थाने में जाली नोट का मामला दर्ज है और वह मुंबई के एक थाने में भी वांछित है
पुलिस टीम:
हुकमाराम (थानाधिकारी), कल्याणसिंह (सउनि), भैराराम (कानि. 228), प्रभुराम (कानि. 68), किशनाराम (कानि. 388), उम्मेदसिंह (चालक 690)
विशेष योगदान: बाबूराम (कानि. 936), रमेशकुमार (कानि. 490)
यह कार्रवाई नकली मुद्रा के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान के तहत एक अहम सफलता मानी जा रही है



