ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर/ News 9 Rajasthan
जोधपुर रेज आईजी विकास कुमार द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम हेतु मिशन मदमर्दन के तहत “ऑपरेशन भौकाल के साथ-साथ “ ऑपरेशन संपोलिया” के तहत कार्रवाई के तहत जालोर पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद्र यादव के निर्देशन में सांचौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आवड़दान रतनू एवम् सांचौर सहायक पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ के निकटतम सुपरविजन में सांचौर थानाधिकारी देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में मुखबिर से प्राप्त सूचना अनुसार थाना हल्का क्षेत्र के कस्बा सांचौर शांतिनगर से आरोपी दिनेश कुमार पुत्र प्रभुदास जाति संत निवासी नेहरू कॉलोनी, सांचौर हाल शांतिनगर सांचौर को दस्तयाब कर मुलजिम दिनेश कुमार के कब्जे से 2.93 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक व अवैध मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त से अर्जित राशि 10130/- रुपये नकद व घटना में प्रयुक्त वाहन बिना नम्बर की बाइक को जब्त किया जाकर अभियुक्त दिनेश कुमार के खिलाफ प्रकरण संख्या 248 दिनांक 25/05/2025 धारा 8/21 एनडीपीएस अधिनियम बीएनएस 2023 मे प्रकरण दर्ज कर आगे का अनुसंधान शुरू किया।
इस कारवाई में सांचौर थानाधिकारी देवेंद्र सिंह, मोहनलाल हेड कांस्टेबल, जादाराम हेड कांस्टेबल, गोगाराम कांस्टेबल एवम् महिला कांस्टेबल बाबू देवी मौजूद रहे।
आमजन से पुलिस की अपील-
जालोर पुलिस अधीक्षक द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि समस्त नागरिक नशे से दूर रहें एवम् अपने परिवार के किसी भी सदस्य को नशे की गिरफ़्त में नही आने दें, अपने समाज मे जन जागरूकता अभियान चलाये।
अवैध मादक पदार्थों डोडा पोस्त/अफीम/अवैध शराब की तस्करी की तस्करी के संबंध में पुलिस को सूचना दे। जालोर पुलिस द्वारा तस्करों के निरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी।
सूचना जिला पुलिस अधीक्षक नियंत्रण कक्ष के वाट्सऐप हेल्पलाइन नम्बर 7727050726 पर दे सकते हैं। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जायेगी।
विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, शादी समारोह इत्यादि में अवैध मादक पदार्थ/नशे का सेवन नही करे। पुलिस द्वारा कड़ी निगरानी की जा रही है तथा उपयोगकर्ताओं के विरुध्द कड़ी कार्यवाही की जायेगी।



