न्ओयाय एवम्म प्रकाश बांगड़वा, सांचौर/News 9 Rajasthan
जालोर 26 मई। राज्य के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत जालोर जिले के दौरे पर रहेंगे।
प्राप्त कार्यक्रमानुसार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत 26 मई, सोमवार को दोपहर 3 बजे भीम (राजसमंद) से प्रस्थान कर सायं 6.30 बजे सुंधा माता पहुँचेंगे जहाँ वे रात्रि विश्राम करेंगे। वे 27 मई, मंगलवार को प्रातः 8 बजे सुंधा माता मंदिर में दर्शन करेंगे तत्पश्चात् प्रातः 10 बजे वहाँ से रवाना होकर प्रातः 11.30 बजे चितलवाना पहुँचेंगे जहाँ वे माली समाज द्वारा आयोजित छात्र-छात्रा प्रतिभावान सम्मान समारोह एवं शिक्षा जागृति सम्मेलन में भाग लेंगे तथा दोपहर 2 बजे चितलवाना से सिरोही के लिए प्रस्थान करेंगे।



