ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर/ News 9 Rajasthan
https://news9rajasthan.com/?p=654&preview=true राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की ओर से 10वीं का रिजल्ट बुधवार (28 मई) को शाम 4 बजे घोषित किया जाएगा। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर कोटा कलेक्टर कार्यालय स्थित डीओ आईटी कक्ष से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अजमेर बोर्ड से जुड़कर परिणाम जारी करेंगे।
इसके साथ ही 11 लाख स्टूडेंट का इंतजार खत्म हो जाएगा। इससे पूर्व बोर्ड 12वीं आट्र्स, साइंस, कॉमर्स का रिजल्ट 22 मई को घोषित कर चुका है।
https://news9rajasthan.com/?p=654&preview=true बोर्ड सचिव कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कि इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस साल 10वीं में 10 लाख 96 हजार 85 और प्रवेशिका में 7 हजार 324 स्टूडेंट्स ने आवेदन किए थे। 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं 6 मार्च से शुरू हुई थी और आखिरी पेपर 4 अप्रैल को हुआ था। पिछले साल 10वीं का रिजल्ट 93.03 प्रतिशत रहा था।
हमारे न्यूज चैनल पर 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं के फोटो हम पब्लिश करेंगे।
हमारे वाट्सऐप नम्बर- 9929329329 पर ये जानकारी भेजें-
छात्र/छात्रा का नाम-
पिता का नाम-
प्रतिशत-
प्राप्त अंक-
स्कूल का नाम-
शहर का नाम-
विद्यालय का नाम-
दसवीं बोर्ड का रिजल्ट यहां देखें-
rajeduboard.rajasthan.gov.in



