ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर/News 9 Rajasthan
जोधपुर रेंज आईजी विकास कुमार द्वारा अवैध नशाखोरी के खिलाफ विशेष अभियान के तहत ऑपरेशन भौकाल के तहत के तहत जालोर पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद्र यादव के निर्देशन पर सांचौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आवड़दान रतनू एवम् सांचौर सहायक पुलिस अधीक्षक वृत्ताधिकारी वृत- सांचौर के निकटतम सुपरविजन में सांचौर थानाधिकारी देवेंद्र सिंह मय टीम एवम् जिला डीएसटी टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर बाड़मेर से चितलवाना होते हुए गुजरात की तरफ जाने वाले सड़क मार्ग पर आमली गांव में संयुक्त नाकाबंदी की गई, इस दौरान पुलिस द्वारा एक काले रंग की क्रेटा कार रजिस्ट्रेशन नंबर GJ-38-BB-5648 को रुकवाकर तलाशी ली तो वाहन में राजस्थान व पंजाब निर्मित अवैध शराब के कुल 47 कार्टन भरे हुए पाये गये।
उक्त शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन क्रेटा कार व वाहन में मिली नम्बर प्लेट GJ-11-CL-3570 को जब्त कर वाहन चालक खेमाराम पुत्र आम्बाराम जाति जाट निवासी मौखाब कल्ला पुलिस थाना शिव, जिला बाड़मेर एवम् रामजीवनराम पुत्र खैराजराम जाति बिश्नोई निवासी वीरावा पुलिस थाना चितलवाना, जालोर को गिरफ्तार किया जाकर राजस्थान आबकारी अधिनियम की धारा 19/54, 14/57 एवम् बीएनएस की धारा 345(3) में दर्ज कर आगे का अनुसंधान शुरू किया।
पुलिस द्वारा बरामद की गई शराब की अलग-अलग ब्रांड का विवरण-
रॉयल चैलेंज फाइन रिजर्व व्हिस्की के कुल 12 कार्टून, रॉयल स्टेज व्हिस्की सुपर व्हिस्की के 17 कार्टून, ग्लोबस ग्रीन प्रीमियम व्हिस्की के कुल चार कार्टून और किंग फिशर सुपर स्ट्रोंग प्रीमियम बियर के कुल 6 कार्टन जब्त किए।
https://youtu.be/7rntr6C3vg0?si=EuRV_-s0eeATzAjP
पुलिस कार्रवाई में ये रहे मौजूद-
जेठाराम सहायक उप निरीक्षक, जितेंद्र कुमार कांस्टेबल, महेश कुमार कांस्टेबल, मांगाराम कांस्टेबल एवम् डीएसटी टीम के हड़मानराम कांस्टेबल कारवाई में शामिल रहे।



