ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर/News 9 Rajasthan
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने बुधवार को 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया। सांचौर के गोविंद विश्नोई और रेणुका गुर्जर ने 97.67 प्रतिशत अंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस साल करीब 11 लाख स्टूडेंट ने यह परीक्षा दी थी। 93.6 प्रतिशत स्टूडेंट परीक्षा में सफल रहे।
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कोटा कलेक्टर कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अजमेर बोर्ड से जुड़कर परिणाम जारी किया। बोर्ड सचिव कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कि इस साल 10वीं में 10 लाख 96 हजार 85 और प्रवेशिका में 7 हजार 324 स्टूडेंट्स ने आवेदन किए थे। पिछले साल 10वीं का रिजल्ट 93.03 प्रतिशत रहा था।
सांचौर की सर्वोदय विद्या मंदिर विद्यालय के छात्र ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में प्राप्त किये 97.67 प्रतिशत अंक, परिवारजनों सहित विद्यालय का नाम किया रोशन…
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा कल जारी किए गए 10वीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम में सांचौर की सर्वोदय विद्या मंदिर के छात्र गोविंद बिश्नोई ने हासिल किये 97.67 प्रतिशत अंक, किसान परिवार के बेटे ने विद्यालय सहित परिवारजनों का नाम किया रोशन, सर्वोदय विद्या मन्दिर द्वारा RTE के तहत मिल रही है निःशुल्क शिक्षा, गोविंद बिश्नोई ने अपनी सफलता का श्रेय स्कूल के प्रधानाचार्य शैतानसिंह सारण को दिया…
![]()
![]()
![]()
![]()





