HomeNewsचौहटन में हिरणों के शव डीप-फ्रीज में रखकर धरने पर बैठे वन्यजीव...

चौहटन में हिरणों के शव डीप-फ्रीज में रखकर धरने पर बैठे वन्यजीव प्रेमीः- 3 दिन पहले कट्टों में ठंसे हुए मिले थे…

Date:

Related stories

सांचौर पंचायत समिति में 14 ग्राम पंचायतें बनी,पुनर्गठन के बाद 46 हुई ग्राम पंचायतें, अधिसूचना जारी

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। राजस्थान सरकार के ग्रामीण विकास एवं...

जालोर में गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत अभी 7,83,662 गणना प्रपत्रों का हुआ डिजिटलीकरण

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ प्रदीप के....

गोलासन में आंजणा प्रीमियर लीग की शुरुआत, क्रिकेट में 32 टीम और वॉलीबॉल में 16 टीमें ले रही भाग

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौरः- https://news9rajasthan.com/?p=2047&preview=true सांचौर के गोलासन में आंजणा प्रीमियर लीग...

श्रावण के अंतिम दिन पर मंदिरों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

प्रियंक दवे, सायला/News9Rajasthan:- कस्बे सहित क्षेत्रभर में श्रावण मास...

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर

https://news9rajasthan.com/?p=706&preview=true हिरणों के शव को डीप-फ्रिज में रखकर ग्रामीण 3 दिन से धरने पर बैठे हैं। आरोप है कि शिकारी दर्जनों हिरणों का शिकार कर कट्टों में भरकर ले गए हैं। वहीं 1 हिरण कट्टे में नहीं आया तो उसे वहीं फेंक दिया। जबकि एक कट्टे में हिरणों के बच्चे बुरी तरह ठूंसे हुए मिले।

https://news9rajasthan.com/?p=706&preview=true ग्रामीणों का आरोप है कि इलाके में गैंग एक्टिव है जो हिरणों का शिकार कर उन्हें होटलों में सप्लाई कर रही है। पुलिस ने मामले में 16 लोगों को डिटेन किया है, जिनसे पूछताछ जारी है।
मामला बाड़मेर के चौहटन उपखंड के चौहटन आगोर गांव का है।

1. कट्टे में ठूंसे हुए थे हिरण के बच्चे-

https://news9rajasthan.com/?p=706&preview=true वन्य जीव प्रेमी प्रकाश ने बताया- शुक्रवार की सुबह 10 बजे खेत में काम करने वाले एक किसान ने पुलिया के नीचे कट्टा देखा था। बंधे हुए कट्टे को देख कर जब उसने जांच की तो इसमें से बदबू आ रही थी। खोला तो 2 हिरण के बच्चे बुरी तरह ठूस कर अंदर बंद किए हुए थे। किसान ने पास ही में चल रहे एक सामाजिक कार्यक्रम में लोगों को इसके बारे में बताया। इसी दौरान यहां पास में ही एक और बड़े हिरण का शव मिला।

2. पहले लगा एक्सीडेंट हुआ है-

https://news9rajasthan.com/?p=706&preview=true वन्य जीव प्रेमी प्रकाश ने बताया- पहले तो लगा कि कार से एक्सीडेंट में हिरण की मौत हुई है। लेकिन, जब दोनों ही मामले सामाजिक कार्यक्रम में पहुंचे तो पता चला की इलाके में कोई गैंग एक्टिव है जो हिरणों का शिकार कर उन्हें होटलों में सप्लाई कर रही है। इसके बाद वन्य जीव दया संघर्ष समिति के जगदीश ढाका ने चौहटन थाने में शिकार का मामला दर्ज कराया। इसके बाद हमने हिरणों के शवों को डीप-फ्रिज में रखा और प्रदर्शन शुरू किया। पिछले 3 दिन से प्रदर्शन जारी है और हमारी मांग है कि शिकारियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।

3. प्रशासन समझाइश में जुटा, 16 डिटेन किए-

https://news9rajasthan.com/?p=706&preview=true डीएफओ सविता दहिया, एसडीएम कुसुमलता चौहान, एएसपी नितेश आर्य ने धरना स्थल पर पहुंचकर वन्यजीव प्रेमियों से वार्ता की। तीन दिन में खुलासा करने का भरोसा दिलाया। इसके बाद लोगों ने आंशिक रूप से धरना जारी रखने पर सहमति जताई, लेकिन तीन दिन में कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होने तक प्रदर्शन जारी रहेगा।

डीएफओ सविता दहिया ने कहा कि-

“इलाके में जो भी मीट दुकानें चल रही है। उन पर प्रशासन के साथ मिलकर संयुक्त कार्रवाई करेंगे। अगर वहां पर सैंपल में इस हिरण के अवशेष में मिलते है। तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।”

अलग-अलग टीमें बनाकर 15-16 को किया डिटेन-

https://news9rajasthan.com/?p=706&preview=true डीएफओ सविता दहिया ने कहा- हमने अलग-अलग टीमें बनाकर 15-16 को डिटेन किया है। पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई करेंगे। पूरा विभाग मुस्तैदी से लगा हुआ है। हमने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। लेकिन उसमें हमें कोई ज्यादा सुराग नहीं मिल पाया है। अपराधी प्रवृत्ति के लोग है उनको उठाकर पूछताछ की है। वन्यजीव प्रेमियों की मांग है कि जो इस मामले का जिम्मेदार है उनके खिलाफ जल्दी से जल्दी कार्रवाई हो।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!