https://news9rajasthan.com/?p=752&preview=true सब इंस्पेक्टर (SI) भर्ती-2021 पेपर लीक मामले में RPSC के पूर्व सदस्य रामूराम राईका की बेटी शोभा राईका को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई।
https://news9rajasthan.com/?p=752&preview=true कोर्ट ने कहा कि आरोपी ट्रायल में पूरा सहयोग करेगी। किसी गवाह को प्रभावित करने का कोई प्रयास नहीं करेगी। याचिकाकर्ता के एडवोकेट वेदांत शर्मा ने कोर्ट में कहा कि आरोपी 31 अगस्त 2024 से कस्टडी में है।
अभी तक आरोपियों पर चार्ज फ्रेम नहीं हुए है। जिसकी वजह से ट्रायल शुरू नहीं हो सका है। इसी मामले में सह आरोपियों को भी जमानत मिल चुकी है।
सोमवार को ही कोर्ट ने आज बर्खास्त एसआई विजेंद्र कुमार और मीडिएटर सुरेश कुमार को भी जमानत दे दी।
रामूराम और देवेश अब भी जेल में-
https://news9rajasthan.com/?p=752&preview=true इस मामले में एसओजी ने आरपीए (राजस्थान पुलिस एकेडमी) से शोभा राईका और उसके भाई देवेश राईका को पेपर लीक करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। भर्ती में शोभा की 5वीं और देवेश की 40वीं रैंक बनी थी।
https://news9rajasthan.com/?p=752&preview=true इसके अगले ही दिन एसओजी ने इनके पिता पूर्व आरपीएससी सदस्य रामू राम राईका को भी गिरफ्तार किया था। रामू राम राईका को 4 जुलाई 2018 को तत्कालीन बीजेपी राज (वसुंधरा राजे सरकार) के दौरान RPSC का मेंबर बनाया गया था। राईका 4 जुलाई 2022 तक मेंबर रहा।
अभी तक 80 से ज्यादा गिरफ़्तारी-
https://news9rajasthan.com/?p=752&preview=true एसआई भर्ती पेपर लीक में एसओजी अब तक करीब 80 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। जिसमें 50 से ज्यादा ट्रेनी एसआई शामिल हैं। जिसके बाद से लगातार भर्ती को रद्द करने की मांग उठ रही है। भर्ती रद्द कराने के लिए हाईकोर्ट में भी कई याचिकाएं लगी थीं।
https://news9rajasthan.com/?p=752&preview=true जिस पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने सरकार से उसकी मंशा पूछी थी। पिछली सुनवाई में सरकार ने कहा था कि भर्ती को लेकर सीएम स्तर पर अंतिम फैसला होना है। इस पर हाईकोर्ट ने 1 जुलाई को मामले की अगली सुनवाई तय की है।



