HomeNewsआईपीएल (IPL)-2025 का फाइनल मुकाबला आज, इस बार एक नई टीम जीतेगी...

आईपीएल (IPL)-2025 का फाइनल मुकाबला आज, इस बार एक नई टीम जीतेगी आईपीएल का फाइनल…

Date:

Related stories

सांचौर पंचायत समिति में 14 ग्राम पंचायतें बनी,पुनर्गठन के बाद 46 हुई ग्राम पंचायतें, अधिसूचना जारी

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। राजस्थान सरकार के ग्रामीण विकास एवं...

जालोर में गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत अभी 7,83,662 गणना प्रपत्रों का हुआ डिजिटलीकरण

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ प्रदीप के....

गोलासन में आंजणा प्रीमियर लीग की शुरुआत, क्रिकेट में 32 टीम और वॉलीबॉल में 16 टीमें ले रही भाग

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौरः- https://news9rajasthan.com/?p=2047&preview=true सांचौर के गोलासन में आंजणा प्रीमियर लीग...

श्रावण के अंतिम दिन पर मंदिरों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

प्रियंक दवे, सायला/News9Rajasthan:- कस्बे सहित क्षेत्रभर में श्रावण मास...

IPL का फाइनल मंगलवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। पंजाब किंग्स और रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलुरु के मैच को देखने के लिए एक लाख से ज्यादा दर्शक आने की संभावना है। ऐसे में 5 लेयर सिक्योरिटी रखी गई है। 4 हजार से ज्यादा पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। मैच से पहले शाम 6:00 बजे से क्लोजिंग सेरेमनी होगी। जिसकी थीम ‘ऑपरेशन सिंदूर’ है।
अहमदाबाद में आज 64% बारिश की आशंका है। हालांकि, मैदान पर सब-सॉइल ड्रेनेज सिस्टम है, इससे मैदान 30 मिनट में सूख जाएगा।

140 पुलिसकर्मी बाउंड्री लाइन के बाहर तैनात रहेंगे, फैंस को खिलाड़ियों तक जाने से रोकेंगे-

IPL का फाइनल मैच देखने मोदी स्टेडियम में 1 लाख से ज्यादा दर्शक आने वाले हैं। इसे ध्यान में रखते हुए 4 हजार से ज्यादा पुलिस अधिकारी और जवानों की तैनाती की गई है।
इससे पहले वर्ल्ड कप फाइनल समेत 2 मैचों में 2 फैंस पुलिस सुरक्षा कवच तोड़कर खिलाड़ियों तक पहुंच गए थे।
इस बार क्राइम ब्रांच के डीसीपी 140 पुलिस जवानों को फील्ड ऑफ पिच ऑफिसर के तौर पर तैनात किया गया है। बाउंड्री से लेकर पिच के आसपास तक की सारी जिम्मेदारी इन्हीं जवानों की होगी।

स्टेडियम के बाहर चारों ओर 5 लेयर सिक्योरिटी-
स्टेडियम के बाहर मेन रोड पर बैरिकेड लगाकर चेकिंग।
स्टेडियम के गेट के बाहर टिकट की जांच के साथ चेकिंग।
स्टेडियम के मेन गेट पर मेटल डिटेक्टर से जांच।
स्टेडियम में कुर्सी पर बैठने से पहले भी जांच होगी।
स्टेडियम के अंदर भी करीब 2 हजार जवानों की तैनाती होगी।

स्टेडियम में सब-सॉइल ड्रेनेज सिस्टम-

स्टेडियम में सब-सॉइल ड्रेनेज सिस्टम है, जो भारी बारिश के पानी को 30 मिनट के अंदर बाहर निकाल सकता है। इसमें पूरे मैदान के नीचे कर्व्ड सब-सॉइल पाइप बिछाए गए हैं। इससे बारिश का पानी जमीन के अंदर रिसता है। पाइपों के जरिए पानी स्टेडियम से बाहर चला जाता है। यहां 58 अलग-अलग तरह के ड्रेन वेरिएशंस हैं और ये सारे 19 मुख्य पाइपों (लीड्स) से जुड़े हुए हैं, जो बारिश के पानी को तेजी से बाहर निकालने में मदद करते हैं।

30-40 किलोमीटर की रफ़्तार से हवाएं चलने की संभावना-

राज्य के मौसम विभाग ने अहमदाबाद समेत आसपास के कई जिलों में हल्की बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। आज यहां 64% बारिश की आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवा भी चल सकती है।

तिरंगे की लाइट से सजाया जायेगा स्टेडियम-

कार्यक्रम में तीनों सेनाओं के प्रमुखों को इनवाइट किया गया है। हालांकि, अब तक इनके शामिल होने की पुष्टि नहीं हुई है। पूरे स्टेडियम को तिरंगे की लाइट से सजाया जाएगा और इस दौरान सिंगर शंकर महादेवन का लाइव कॉन्सर्ट होगा।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!