News 9 Rajasthan
जालोर के मोख गांव के लोगों ने डिस्कॉम अधिकारियों के खिलाफ मनमानी का आरोप लगाया है, कार्रवा की मांग को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है।
ग्रामीणों ने कहा- डॉस्कॉम अधिकारी मनमाने तरीके से खतों में बिना अनुमति बिजली पोल लगा रहे हैं और लाइन डाली जा रही है। जिससे नाराज ग्रामीणों ने शिव सेना जिला प्रमुख रूपराज पुरोहित के नेतृत्व में डिस्कॉम के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, जिसको लेकर उन्होंने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है।
ग्रामीणों ने अनुसार बिजली विभाग द्वारा पहले से स्वीकृत मार्ग को छोड़कर नए मार्ग से लाइन डाली जा रही है, जो सीधे किसानों की फसलों के बीच से होकर गुजर रही है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान के साथ भविष्य में सुरक्षा संकट भी उत्पन्न हो सकता है। ग्रामीणों ने इस कार्यवाही को तुरंत रोकने और पुराने प्रस्तावित मार्ग से ही कार्य को पूर्ण करने की माँग की है।
इस दौरान गोपाल सिंह,नाथाराम,रामाराम,धर्मा राम,संदीप,विक्रम सिंह, अमराराम,चैनाराम,शिवराज सिंह,मगनसिंह,विमला बाई,केशाराम व भोमराज मौजूद रहे।



