News 9 Rajasthan:- ट्रैवल्स एजेंसी के मालिक पर बोलेरो पिकअप में आए बदमाशों ने हमला कर दिया। फॉर्च्यूनर को घेरकर लट्ठ बरसाए। पिकअप से टक्कर मारकर SUV को डैमेज कर दिया। गाड़ी में बिजनेसमैन और उनके दो अन्य साथी थे। बिजनेसमैन और उनके एक साथी को गंभीर चोटें आई हैं। इन दोनों को जोधपुर रेफर किया गया है। एक अन्य साथी को हल्की चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उनको छुट्टी दे दी गई है।
https://news9rajasthan.com/?p=803&preview=true मामला बाड़मेर के शिव इलाके का है। पूरा घटनाक्रम करीब 20 मिनट तक चला। बाजार में खड़े कुछ लोगों ने इसका वीडियो बना लिया। घटना के अलग-अलग तीन वीडियो सामने आए हैं।

शादी समारोह में आया था बिजनेसमैन-
https://news9rajasthan.com/?p=803&preview=true शिव थानाधिकारी जालाराम ने बताया- शेर खान (40) जैसलमेर के फलसूंड स्वामी का गांव के रहने वाले हैं। इनका ट्रैवल्स का बिजनेस है। इनके साथ गाड़ी में बक्शे खान (38) और शाह मोहम्मद (35) भी थे। ये दोनों एक ही गांव शिव (बाड़मेर) इलाके उण्डू के रहने वाले हैं। सुबह करीब 11 बजे तीनों शादी समारोह में जा रहे थे।

https://news9rajasthan.com/?p=803&preview=true शेर खान की SUV को उण्डू के बाजार में अचानक आई 2 पिकअप ने घेर लिया। पिकअप में बैठे ड्राइवर ने फॉर्च्यूनर को तीन बार टक्कर मारी। बदमाशों ने कार में सवार शेर खान, बक्शे खान, और शाह मोहम्मद पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। तीनों को फलसूंड (जैसलमेर) हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद शेर खान व बक्शे खान को जोधपुर रेफर कर दिया गया है। इन दोनों के हाथ-पैर में गंभीर चोटें आई हैं। शाह मोहम्मद को हल्की चोटें आई हैं।

पहले हुए मर्डर को लेकर रंजिश है वजह-
https://news9rajasthan.com/?p=803&preview=true बदमाश बोलेरो कैंपर छोड़कर मौके से भाग गए। पुलिस इनकी तलाश में जुटी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उण्डू के रहने वाले नवाब खान और शेर खान के बीच साल 2024 में हुए एक मर्डर को लेकर रंजिश चल रही है। इस हमले को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है।



