HomeNewsआरसीबी (RCB) के विजयी जुलूस में मची भगदड़ः- 7 लोगों की मौत,...

आरसीबी (RCB) के विजयी जुलूस में मची भगदड़ः- 7 लोगों की मौत, 20 लोग घायल, बेंगलुरू चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर अभी भी 50 हजार लोग जमा…

Date:

Related stories

सांचौर पंचायत समिति में 14 ग्राम पंचायतें बनी,पुनर्गठन के बाद 46 हुई ग्राम पंचायतें, अधिसूचना जारी

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। राजस्थान सरकार के ग्रामीण विकास एवं...

जालोर में गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत अभी 7,83,662 गणना प्रपत्रों का हुआ डिजिटलीकरण

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ प्रदीप के....

गोलासन में आंजणा प्रीमियर लीग की शुरुआत, क्रिकेट में 32 टीम और वॉलीबॉल में 16 टीमें ले रही भाग

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौरः- https://news9rajasthan.com/?p=2047&preview=true सांचौर के गोलासन में आंजणा प्रीमियर लीग...

श्रावण के अंतिम दिन पर मंदिरों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

प्रियंक दवे, सायला/News9Rajasthan:- कस्बे सहित क्षेत्रभर में श्रावण मास...

News 9 Rajasthan
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की विक्ट्री परेड में बुधवार को भगदड़ मच गई। न्यूज एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, बेंगलुरु में चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं।

भीड़ में एक बच्चा भी बेहोश हो गया। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, मरने वालों की संख्या ज्यादा है।

हादसा उस वक्त हुआ जब विधानसभा में टीम का सम्मान हो रहा था। टीम के इंतजार में 50 हजार से ज्यादा फैन चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर जमा थे। इस दौरान पुलिस लाठीचार्ज भी हुआ।

एयरपोर्ट पर मौजूद थी हजारों की भीड़: टीम जब एयरपोर्ट पहुंची तो हजारों लोग वहां मौजूद थे। टीम होटल से विधानसभा के लिए निकली। कर्नाटक के CM सिद्धारमैया ने विधानसभा में टीम के खिलाड़ियों से मुलाकात की। टीम विधानसभा पहुंची, यहां मुख्यमंत्री ने उनका सम्मान किया। यहां से टीम अब चिन्नास्वामी स्टेडियम पहुंच चुकी है।

RCB ने एक दिन पहले मंगलवार को IPL में अपना पहला टाइटल जीता था। टीम ने पंजाब किंग्स (PBKS) को 6 रन से हराया। इसी के साथ 18वें सीजन में IPL को 8वां चैंपियन मिला।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!