HomeNewsहिना खान ने बॉयफ़्रेंड संग रचाई शादी, सोशल मिडिया पर पोस्ट शेयर...

हिना खान ने बॉयफ़्रेंड संग रचाई शादी, सोशल मिडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा- हमारे दिल एक हो गये, हिना खान ने रॉकी जायसवाल संग की शादी…

Date:

Related stories

सांचौर पंचायत समिति में 14 ग्राम पंचायतें बनी,पुनर्गठन के बाद 46 हुई ग्राम पंचायतें, अधिसूचना जारी

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। राजस्थान सरकार के ग्रामीण विकास एवं...

जालोर में गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत अभी 7,83,662 गणना प्रपत्रों का हुआ डिजिटलीकरण

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ प्रदीप के....

गोलासन में आंजणा प्रीमियर लीग की शुरुआत, क्रिकेट में 32 टीम और वॉलीबॉल में 16 टीमें ले रही भाग

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौरः- https://news9rajasthan.com/?p=2047&preview=true सांचौर के गोलासन में आंजणा प्रीमियर लीग...

श्रावण के अंतिम दिन पर मंदिरों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

प्रियंक दवे, सायला/News9Rajasthan:- कस्बे सहित क्षेत्रभर में श्रावण मास...

News 9 Rajasthan
टीवी एक्ट्रेस हिना खान अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। हिना ने इंस्टाग्राम पर शादी की फोटो शेयर कर फैंस को चौंका दिया है। फोटोज में दोनों ही बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। हिना और रॉकी ने घर पर ही परिवार और खास दोस्तों के बीच स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत अपनी शादी को रजिस्टर किया है।

हिना फोटोज शेयर करके लिखती हैं- दो अलग दुनिया लेकिन हमने मिलकर प्यार का यूनिवर्स बनाया। हमारे मतभेद मिट गए हैं और हमारे दिल एक हो गए। यह एक ऐसा बंधन है, जो उम्र भर साथ रहेगा। हम हमारा घर हैं, हमारी रोशनी हैं, एक-दूसरे की आशा हैं। साथ मिलकर हमने सभी मुश्किलों को पार किया है। आज कानून और प्यार के तहत हमारा प्यार हमेशा के लिए सील हो गया। पति-पत्नी के रूप में हम आपका आशीर्वाद चाहते हैं।

अपने खास दिन के लिए हिना ने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की ओपल ग्रीन रंग की साड़ी पहनी है। वहीं, रॉकी हिना की साड़ी को कॉम्प्लीमेंट करते हुए ऑफ वाइट रंग के कुर्ते में नजर आ रहे हैं। हिना की साड़ी के पल्लू पर इनफिनिटी के साइन के साथ हिना रॉकी लिखा हुआ है। हिना ने ओपल ग्रीन साड़ी को पिंक ब्लाउज और पिंक दुपट्टे के साथ स्टाइल किया है। लुक को पूरा करने के लिए उन्हें कुंदन और गोल्ड ज्वैलरी पहनी है, जिसे मनीष मल्होत्रा ने ही डिजाइन किया है। सटल मेकअप के साथ उन्होंने बालों को खुला रखा है। हाथ और पैरों में मिनिमल डिजाइन वाली मेहंदी भी लगाई है।

हिना और रॉकी की शादी की फोटो पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी अपना प्यार लुटा रहे हैं। सोहा अली खान लिखती हैं- ‘बधाई। आप दोनों को जीवन भर प्यार और खुशी की शुभकामनाएं। क्या खबर है।’ टीवी एक्ट्रेस कृतिका कामरा लिखती हैं- ‘बधाई और खूब सारा प्यार। तुम दोनों बहुत सुंदर लग रहे हो। हमेशा खुश रहो।’ गौहर खान लिखती हैं- ‘शादी मुबारक।’ मलाइका अरोड़ा लिखती हैं- बेहद खूबसूरत। बधाई… तुम सारी खुशियां औऱ प्यार डिजर्व करती हो। वहीं, बिपाशा बसु लिखती हैं- ‘हमेशा के लिए एक साथ खुशियां।

हिना और रॉकी की पहली मुलाकात ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के सेट पर हुई थी। दोनों की अच्छी दोस्ती हुई और फिर वो दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे के साथ हैं। रॉकी एक जाने माने बिजनेसमैन और टीवी प्रोड्यूसर हैं। बता दें कि साल 2024 के जून में हिना को ब्रेस्ट कैंसर का पता चला था। उन्हें स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर हुआ था, जिसके लिए वो कई राउंड की कीमोथेरेपी ले चुकी हैं। हिना के मुश्किल समय में भी रॉकी मजबूती से उनका साथ देते रहे हैं। इस वजह से रॉकी की बहुत तारीफ भी होती है।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!