News 9 Rajasthan
https://news9rajasthan.com/?p=853&preview=true राजस्थान के हेल्थ मिनिस्टर गजेंद्र सिंह खींवसर की पत्नी प्रीति कुमारी की साइलेंट अटैक से गुरुवार सुबह मौत हो गई। प्रीति कुमारी रात को खाना खाकर सो गई थीं। सुबह नहीं उठी तो परिजनों ने उन्हें उठाने का प्रयास किया। हालांकि उन्होंने कोई रिस्पॉन्स नहीं किया था। घरवाले उनको नजदीक के प्राइवेट हॉस्पिटल (दुर्लभजी) लेकर गए, यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
https://news9rajasthan.com/?p=853&preview=true डॉक्टरों की मानें तो प्रीति कुमारी को साइलेंट अटैक आया था, इसके कारण सोने के बाद ही उनकी डेथ हो गई थी। बताया जा रहा है कि डॉक्टरों की एक टीम सुबह मंत्री के घर भी पहुंची थी, जहां उनको प्राथमिक ट्रीटमेंट भी दिया था। लेकिन कोई रिस्पॉन्स नहीं आने के बाद उनको हॉस्पिटल लेकर गए थे।
1982 में हुई थी शादी-
https://news9rajasthan.com/?p=853&preview=true गजेंद्र सिंह खींवसर और प्रीति कुमारी की शादी फरवरी 1982 में हुई थी। उनके एक पुत्र धनंजय सिंह खींवसर हैं, जो वर्तमान में जोधपुर क्रिकेट संघ के अध्यक्ष हैं। धनंजय के अलावा इनकी एक पुत्री भी है।



