HomeNewsबागोड़ा में प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या का मामलाः- श्मशान में...

बागोड़ा में प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या का मामलाः- श्मशान में चार डॉक्टरों ने गड्ढे में उतरकर पोस्टमार्टम किया, 10 दिन पूरानी लाश पूरी तरह सड़ी,पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस करेंगी कार्रवाई…

Date:

Related stories

सांचौर पंचायत समिति में 14 ग्राम पंचायतें बनी,पुनर्गठन के बाद 46 हुई ग्राम पंचायतें, अधिसूचना जारी

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। राजस्थान सरकार के ग्रामीण विकास एवं...

जालोर में गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत अभी 7,83,662 गणना प्रपत्रों का हुआ डिजिटलीकरण

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ प्रदीप के....

गोलासन में आंजणा प्रीमियर लीग की शुरुआत, क्रिकेट में 32 टीम और वॉलीबॉल में 16 टीमें ले रही भाग

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौरः- https://news9rajasthan.com/?p=2047&preview=true सांचौर के गोलासन में आंजणा प्रीमियर लीग...

श्रावण के अंतिम दिन पर मंदिरों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

प्रियंक दवे, सायला/News9Rajasthan:- कस्बे सहित क्षेत्रभर में श्रावण मास...

News 9 Rajasthan:- पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ देखा तो उसकी हत्या कर दी गई। पत्नी ने परिवार को बताया कि पति ने सुसाइड कर लिया है। परिजन ने अंतिम संस्कार कर शव दफना दिया। शक के आधार पर पत्नी से अंतिम संस्कार के 2 दिन बाद पूछताछ की गई तो उसने बताया- पति ने प्रेमी के साथ देख लिया था। बहस हुई तो प्रेमी ने लाठी मारकर हत्या की और फंदे पर लटका दिया।

गुरुवार 5 जून को युवक के परिजन की मांग पर श्मशान में दफ्न शव का पोस्टमॉर्टम किया गया। मेडिकल बोर्ड के 4 डॉक्टर गड्‌ढे में उतरे और 10 दिन पुरानी लाश का वहीं पोस्टमॉर्टम किया। इसके बाद गड्‌ढे को दोबारा ढक दिया गया। मामला जालोर जिले के बागोड़ा थाना इलाके के बागोड़ा गांव का है। घटना 25 मई रविवार की रात हुई थी।

प्रेमी ने नरसाराम के सिर पर मारी लाठी, फिर जहर खिलाकर फंदे पर लटकाया-

25 मई की रात नरसाराम (45) ने अपनी पत्नी माफी (25) को उसके प्रेमी सांवलराम के साथ देख लिया था। उसी रात माफी और सांवलराम ने मिलकर नरसाराम का मर्डर कर दिया। सांवलराम ने सिर में लाठी से वार किया और जहर खिलाया। इसके बाद फंदे पर लटका दिया था और परिवार को आत्महत्या करने की बात कही थी।

 

एसडीएम (SDM) की मौजूदगी में शव निकाला-

नरसाराम के परिजन ने प्रशासन से दफ्न शव निकलवा कर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम की मांग की थी। इस पर कलेक्टर डॉ. प्रदीप के गवांडे के आदेश पर गुरुवार सुबह 10 बजे को एसडीएम हरिसिंह की मौजूदगी में बागोड़ा के श्मशान में जमीन खोदकर शव निकाला गया। मेडिकल टीम के विशेषज्ञ 4 डॉक्टरों की टीम ने वहीं गड्‌ढे में ही पोस्टमॉर्टम किया। इसके बाद शव को दोबारा दफ्न कर दिया गया। घटना को 10 दिन होने के कारण शव बुरी तरह सड़ गया था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

थाना इंचार्ज हुकमाराम ने बताया- रिपोर्ट में हत्या साबित होने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई के दौरान पुलिस जाप्ता, परिजन और सरपंच प्रतिनिधि मदनसिंह सहित गांव के लोग मौजूद रहे।

पति ने प्रेमी के साथ देखा, बहस हुई, इसी दौरान वारदात-

बागोड़ा थाना इंचार्ज हुकमाराम ने बताया- बागोड़ा निवासी नरसाराम की शादी 2019 में सायला थाना के आलवाड़ा गांव निवासी माफी देवी से हुई थी। दोनों के दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी 4 साल की और छोटी बेटी डेढ़ साल की है। माफी देवी का अफेयर 5-6 साल से जालोर के सायला थाना इलाके के गांव सियावट निवासी सांवलाराम पुत्र जैसाराम मेघवाल से चल रहा था।

25 मई की रात वह माफी देवी से मिलने आया था। इसी दौरान नरसाराम घर पर आ गया। उसने दोनों को साथ देखा तो भड़क गया। बहसबाजी के दौरान सांवलाराम ने नरसाराम के सिर में लाठी मार दी। वह बेहोश हो गया। बेहोशी की हालत में ही उसे पॉइजन खिला दिया और रस्सी का फंदा बनाकर लटका दिया। सांवलाराम ने माफी को भी धमकी दी कि किसी को बताया तो तुझे भी जान से मार दूंगा।

शव निकालने के दौरान उपस्थित परिजन

भाई बोला- भाभी बदहवास आई और कहा पति ने सुसाइड कर लिया-

पुलिस को 28 मई को दी रिपोर्ट में नरसाराम के भाई दूदाराम ने बताया- हम तीन भाई हैं। नरसाराम, नारणाराम और मैं दूदाराम। बागोड़ा में खेत में ही पास-पास तीनों के मकान हैं। 25 मई की रात 11 बजे माफी बदहवास हालत में भागते हुए मेरे पास आई। कहा कि नरसाराम ने कमरे में फंदा लगा लिया है।

मैं और भाई नारणाराम भागते हुए बड़े भाई नरसाराम के घर पहुंचे। उसकी गर्दन में रस्सी बंधी हुई थी। हमने भाई को रस्सी से नीचे उतारा। उसकी मौत हो चुकी थी। उसके सिर के पिछले हिस्से से खून बह रहा था। सीने और हाथ पर भी चोट के निशान थे।

उस वक्त हमने इस पर ध्यान नहीं दिया। इसके बाद रात भर शव को लेकर बैठे रहे और सोमवार (26 मई) सुबह समाज के लोगों को बुलाया। लोगों ने भी कहा कि मामला संदिग्ध है। लोगों ने माफी से पूछा तो बताया कि मैंने नरसाराम को फंदे पर लटके देखा था।

रीति रिवाज से अंतिम संस्कार कर दफनाया-

26 मई को हमने सामाजिक रीति रिवाज से बड़े भाई नरसाराम अंतिम संस्कार किया और शव को दफना दिया। 28 मई को पंचों ने माफी से एक बार फिर सख्ती से पूछताछ की। इस पर उसने हत्या करने की बात कबूल कर ली।

इसके बाद दूदाराम ने बागोड़ा थाने में मर्डर की रिपोर्ट दर्ज कराई। बागोड़ा थाना इंचार्ज ने रिपोर्ट एसपी ज्ञानचंद्र यादव को भेजी। एसपी ने कलेक्टर डॉ प्रदीप के गवांडे को यह रिपोर्ट भेजी। बुधवार 3 जून को बागोड़ा एसडीएम को मजिस्ट्रेट नियुक्त कर मेडिकल बोर्ड टीम का गठन किया गया।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!