ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) सांचौर ने सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। छात्र राजस्थान सरकार के पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर 10 मई से 10 जुलाई 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
https://news9rajasthan.com/?p=954&preview=true संस्थान में इस वर्ष चार ट्रेड में प्रवेश दिया जाएगा। इनमें इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, मैकेनिक मोटर व्हीकल और कोपा शामिल हैं। प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु 14 वर्ष रखी गई है।
https://news9rajasthan.com/?p=954&preview=true चयनित अभ्यर्थियों को 24 से 30 जुलाई 2025 के बीच दस्तावेज सत्यापन कराना होगा। इसी दौरान प्रशिक्षण शुल्क भी जमा करवाना होगा। संस्थान के प्रभारी सहायक निदेशक सकील अहमद काजी ने बताया कि बालिकाओं को तकनीकी शिक्षा में बढ़ावा देने के लिए उनका प्रशिक्षण पूरी तरह निशुल्क रहेगा।
https://news9rajasthan.com/?p=954&preview=true अभ्यर्थी रिक्त सीटों की जानकारी आईटीआई कार्यालय या नोटिस बोर्ड से प्राप्त कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के लिए एसएसओ आईडी बनाना अनिवार्य है। सभी अभ्यर्थियों को समय पर आवेदन और दस्तावेज सत्यापन पूरा करने की सलाह दी गई है।



