ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। बालोतरा जिले की जसोल पुलिस ने ऑपरेशन मदमर्दन के तहत मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई की है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 48 किलो 560 ग्राम डोडा-पोस्त जब्त किया है। आरोपी घर से मादक पदार्थ की सप्लाई करता था। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी थाना इलाके के असाड़ा गांव निवासी मोहन सिंह पुत्र धन सिंह अपने घर से अवैध मादक पदार्थ पोस्त बेचने का काम करता है। उसने अवैध डोडा-पोस्त का स्टॉक लाकर रखा है।
पुलिस द्वारा तलाशी में घर में मिली नशे की खेप-
सूचना पर डीएसटी प्रभारी इमरान खान और जसोल थानाधिकारी चंद्र सिंह के नेतृत्व में टीमों ने मोहन सिंह के घर पर दबिश दी गई। तलाशी के दौरान घर से 48 किलो 560 ग्राम अवैध डोडा-पोस्त मिले। इस पर पुलिस ने मोहन सिंह को डिटेन किया गया।
जसोल थानाधिकारी चंद्र सिंह ने बताया- आरोपी मोहन सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी को गिरफ्तार उससे डोडा-पोस्त की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ की जा रही है।
जोधपुर रेंज आईजी चला रहे अभियान-
कार्रवाई में एएसआई मांगीलाल, डीएसटी हेड कॉन्स्टेबल मांगू सिंह, कॉन्स्टेबल उदयसिंह, धर्मेंद्र सिंह, नगाराम मुकेश कुमार, जसोल थाने के कॉन्स्टेबल चंद्रपाल सिंह, महावीर सिंह, महिला कॉन्स्टेबल सुदर और मनोहरदान शामिल रहे।
आपको बता दें कि जोधपुर रेंज आईजी मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई के लिए ऑपरेशन मदमर्दन अभियान चलाया हुआ है। इसी तहत पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।



