HomeNewsसिपाही आया हैं तो कुछ लेकर ही जायेगा ऐसा क्यो? मुख्य सचेतक...

सिपाही आया हैं तो कुछ लेकर ही जायेगा ऐसा क्यो? मुख्य सचेतक बोले- यह धारणा बदलनी चाहिए, रेंज आईजी से कहा- नशे के खिलाफ पुलिस जवानों की गारंटी लो…

Date:

Related stories

सांचौर पंचायत समिति में 14 ग्राम पंचायतें बनी,पुनर्गठन के बाद 46 हुई ग्राम पंचायतें, अधिसूचना जारी

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। राजस्थान सरकार के ग्रामीण विकास एवं...

जालोर में गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत अभी 7,83,662 गणना प्रपत्रों का हुआ डिजिटलीकरण

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ प्रदीप के....

गोलासन में आंजणा प्रीमियर लीग की शुरुआत, क्रिकेट में 32 टीम और वॉलीबॉल में 16 टीमें ले रही भाग

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौरः- https://news9rajasthan.com/?p=2047&preview=true सांचौर के गोलासन में आंजणा प्रीमियर लीग...

श्रावण के अंतिम दिन पर मंदिरों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

प्रियंक दवे, सायला/News9Rajasthan:- कस्बे सहित क्षेत्रभर में श्रावण मास...

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कहा- एक आम धारणा बन गई है, सिपाही आया है तो कुछ तो लेकर ही जाएगा, आई एम सॉरी ऐसा सब नहीं है ऐसे, लेकिन ऐसी धारणा क्यों बनी।

हमारे बारे में भी धारणा बहुत सारी है, 5 साल MLA है तो अरबपति तो होगा ही। मैं हूं के नहीं हूं ये कौन जानता है। ये धारणा टूटनी चाहिए।

उन्होंने कहा- मैं जब पहली बार MLA बना तो विधानसभा में बहस चल रही थी कि तो मैंने भैरोंसिंह जी से कहा इनका (पुलिस महकमे) का बजट बढ़ाया जाए।

उन्होंने कहा- किस चीज का बजट बढ़ाऊं, तब मैंने कहा- कागज, कार्बन और पेन का बजट बढ़ाओ। जो FIR लिखवाने आता है उसे कहा जाता है कि एक पेटी कार्बन की लेके आजा, कागज लेके आजा और एक पेन ले आ।

एक छोटी सी FIR लिखवाने के लिए आए हुए व्यक्ति से ये मंगवाया जाता है। उस समय थानों में ये सब होता ही नहीं था।

मुख्य सचेतक शनिवार को जालोर में थे। वे यहां बिशनगढ़ थाने के भवन के भूमि पूजन के लिए आए थे। इससे पहले यह थाना पंचायत भवन में चल रहा था। उनके साथ रेंज आईजी विकास कुमार भी मौजूद रहे।

इस दौरान रेंज आईजी विकास कुमार ने कहा कि नशे के लिए जोधपुर रेंज पुलिस ने मनुहार से जुड़ी एक छोटी सी पहल की थी। लेकिन, अब इसे अपार जनसमर्थन मिल रहा है।

जोगेश्वर गर्ग बोले- पुलिस जवानों की गारंटी आप लो-

इस पर मंच से संबोधित करते हुए मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कहा- हम सभी जगह आमजन को शपथ दिला रहे हैं। शपथ कौन दिला सकता है, जो खुद इसका पालन कर सकता हो और खुद नशा नहीं करता हो। गर्ग ने कहा- जालोर और आहोर विधायक की में गारंटी लेता हूं, आपके जवानों की गारंटी आप लो। कहना नहीं चाहता लेकिन बहुत कुछ गड़बड़ है।

आपका स्टाफ अगर नशे का उपयोग करता तो उसको तो माफ कर सकता हूं। लेकिन, आप के स्टाफ के मर्जी और शामिल हुए बिना तो तस्करी का कारोबार हो ही नहीं सकता। ऐसा क्यों हैं, यह नहीं होना चाहिए। फिर वहां से पहले शपथ की शुरुआत होनी चाहिए।

इसके बाद मुख्य सचेतक ने कार्यक्रम में मौजूद आमजन और अधिकारियों को नशे खिलाफ शपथ दिलाई। साथ ही, नशे से दूर रहने व नशा करने वालों के खिलाफ सूचना देने की बात की।

आईजी बोले- शहर बढ़ते हैं तो अपराध भी बढ़ते हैं-

कार्यक्रम में रेंज आईजी ने कहा- जब भी शहर बढ़ते हैं तो इसके साथ-साथ अपराध भी बढ़ते हैं। लेकिन, यहां कोई बड़े अपराध नहीं होते और शांति व्यवस्था कायम है। लेकिन, यहां थाने का अलग अर्थ है। यहां अवैध तरीके से जमीनों पर कब्जे, अवैध खनन, युवा वर्ग को भ्रमित करना जैसे अपराध होते हैं। इसके लिए लक्ष्मण रेखा खींच सके व ऐसे आरोपियों के फन को कुचल सके इसके लिए इस थाने की जरूरत है।

बता दें कि बिशनगढ़ थाना पंचायत भवन में संचालित हो रहा था। अब थाने के लिए 7 बीघा जमीन पर 4 करोड़ की लागत से भवन निर्माण किया जाएगा। कार्यक्रम की कड़ी में जिला कलेक्ट्रेट परिसर में सोशल मीडिया सेल और एमसीयू का उद्घाटन किया गया। साथ ही, पुलिस लाईन ग्राउंड में सेठ भेरूमल अमृतलाल के द्वारा निर्मित ओपन ग्राउंड जिम का भी उद्घाटन किया गया। जहां आईजी ने जिम इक्विपमेंट पर हाथ आजमाए।

कार्यक्रम में आहोर विधायक छगन सिंह, जालोर कलेक्टर डॉ. प्रदीप के गवांडे, एसपी ज्ञानचंद्र यादव, उम्मेदाबाद के शीलेश्वर मठ के आशाभारती, मांडवला के शीलेश्वर मंठ के लालभारती, मुंडेश्वर महादेव मंदिर के बद्रीनाथ महाराज और डीएसपी गौतम जैन मौजूद रहे।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!