HomeNewsNEET UG परीक्षा-2025 का परिणाम हुआ घोषित-राजस्थान का महेश टॉपर, कहा- UPSC...

NEET UG परीक्षा-2025 का परिणाम हुआ घोषित-राजस्थान का महेश टॉपर, कहा- UPSC करना चाहता था, टीचर ने NEET की सलाह दी, एमपी के उत्कर्ष की दूसरी रैंक…

Date:

Related stories

सांचौर पंचायत समिति में 14 ग्राम पंचायतें बनी,पुनर्गठन के बाद 46 हुई ग्राम पंचायतें, अधिसूचना जारी

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। राजस्थान सरकार के ग्रामीण विकास एवं...

जालोर में गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत अभी 7,83,662 गणना प्रपत्रों का हुआ डिजिटलीकरण

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ प्रदीप के....

गोलासन में आंजणा प्रीमियर लीग की शुरुआत, क्रिकेट में 32 टीम और वॉलीबॉल में 16 टीमें ले रही भाग

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौरः- https://news9rajasthan.com/?p=2047&preview=true सांचौर के गोलासन में आंजणा प्रीमियर लीग...

श्रावण के अंतिम दिन पर मंदिरों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

प्रियंक दवे, सायला/News9Rajasthan:- कस्बे सहित क्षेत्रभर में श्रावण मास...

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2025 का रिजल्ट शनिवार को जारी कर दिया। 20.08 लाख स्टूडेंट्स बैठे थे। इनमें से 12.36 लाख स्टूडेंट्स क्वालिफाई हुए हैं। राजस्थान के हनुमानगढ़ के महेश केसवानी ने टॉप किया है। उन्हें 720 में से 686 मार्क्स मिले हैं।

आर्ट्स लेकर UPSC करना चाहते थे AIR 1 महेश-

ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल करने वाले हनुमानगढ़ के महेश केसवानी ने दैनिक भास्‍कर को बताया कि 10वीं के बाद वो आर्ट्स लेकर UPSC की तैयारी करना चाहता था। मगर एक टीचर के समझाने से उसने साइंस ली और NEET की तैयारी करने लगा।

एमपी के उत्‍कर्ष सेकेंड, महाराष्‍ट्र के कृषांग थर्ड टॉपर-

MP के इंदौर के उत्कर्ष अवधिया की सेकेंड और महाराष्ट्र के कृषांग जोशी की थर्ड रैंक आई है। टॉप 10 में केवल 1 लड़की है। दिल्ली की अविका अग्रवाल को फीमेल कैटेगरी में पहला स्थान मिला है।

कैंडिडेट्स NTA की ऑफिशियल वेबसाइट

exam.nta.ac.in/NEET पर लॉग इन करके NEET रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा रिजल्ट neet.ntaonline.in या exam.nta.ac.in पर भी देखा जा सकता है।

पिछले साल से घट गया कट-ऑफ-

2024 में अनारक्षित कैटेगरी के लिए कट-ऑफ स्‍कोर 162 था, जो इस साल घटकर 144 हो गया है। बीते साल AIR 1 पर 17 स्‍टूडेंट्स थे। इन सभी ने 720 में से 720 स्‍कोर किए थे। इस साल मुश्किल पेपर की वजह से टॉपर का स्‍कोर और कट-ऑफ नीचे आ गया है।

75 छात्रों का रिजल्‍ट नहीं जारी होगा –

इंदौर के सेंटर्स पर NEET UG परीक्षा देने वाले 75 कैंडिडेट्स ने शिकायत की थी कि 4 मई को आंधी-तूफान और बिजली चली जाने की वजह से उनका पेपर बिगड़ गया। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच में दायर याचिकाओं पर 9 जून को सुनवाई हुई।

कोर्ट ने कहा है कि NTA इन 75 कैंडिडेट्स को छोड़कर बाकी सभी का रिजल्‍ट जारी कर सकता है। इन 75 छात्रों का रिजल्ट बाद में जारी किया जाएगा। इसके बाद NEET UG 2025 की फाइनल मेरिट बनेगा।

20.8 लाख कैंडिडेट्स का रिजल्ट जारी हुआ-

22.7 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स ने NEET UG के लिए रजिस्ट्रेशन किया था। इसमें 13.76 लाख लड़कियों और 9.98 लाख लड़कों ने रजिस्ट्रेशन किया है। 20.8 लाख कैंडिडेट्स इस परीक्षा में शामिल हुए थे।

आज सुबह जारी हुई थी फाइनल आंसर-की-

एग्जाम की फाइनल आंसर-की आज सुबह जारी की गई थी। इसमें 1 सवाल का जवाब बदला है। बुकलेट 45 की प्रोविजनल आंसर-की में सवाल नंबर 40 का सही ऑप्शन 2 था, फाइनल आंसर की में 1, 2 दोनों ऑप्‍शन सही बताए गए हैं। बुकलेट 46 में सवाल नंबर 14 का सही जवाब 1 से बदलकर 1,4 किया गया है। बुकलेट 47 में इसी तरह सवाल नंबर 20 का सही ऑप्‍शन 3 से बदलकर 2,3 किया गया है, जबकि बुकलेट 48 में सवाल नंबर 15 का सही ऑप्‍शन 4 से बदलकर 3, 4 किया गया है।

देश में MBBS की 1.2 लाख सीटें, जल्‍द शुरू होगी काउंसलिंग-

भारत में MBBS कोर्स के लिए कुल 1,18,190 सीटें हैं। एकेडमिक सेशन 2024-25 के दौरान इनमें से 1,15,250 सीटों पर दाखिला हुआ था। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) NEET UG 2025 के जरिए 15% ऑल इंडिया कोटा के तहत MBBS और BDS सीटों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया संचालित करती है।

काउंसलिंग फॉर्म भरते वक्त आपको MBBS और BDS दोनों के लिए समान रूप से हिट करना होगा। ऐसे में चॉइस फिल करते समय प्रायॉरिटी फिक्स करनी होगी। पहले ऑल इंडिया कोटा (AIQ) राउंड 1 के बाद ही स्टेट काउंट राउंड 1 शुरू होगा।

ऐसे में अगर आपका पहले AIQ में नहीं होता है तो स्टेट काउंसलिंग में हो सकता है। ठीक इसी प्रकार दूसरे, तीसरे और चौथे राउंड के लिए होगा। इसकी डेट वगैरह की जानकारी NMC और स्टेट गवर्नमेंट की काउंसलिंग बॉडी के नोटिफिकेशन में मिल जाएगी।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!