ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर।
PKL Auction 2025: ईरानी ऑलराउंडर मोहम्मदरेजा शादलूई चियानेह को जहां लगातार तीसरे सीजन 2 करोड़ रुपए से अधिक की बोली मिली, वहीं PKL 11 के सर्वश्रेष्ठ रेडर रहे देवांक दलाल ने भी इस नीलामी में बड़ी रकम हासिल की।
नवीन पहुंचे हरियाणा, परदीप रहे अनसोल्ड
2018 से लगातार दबंद दिल्ली के लिए खेलने वाले नवीन कुमार को फ्रेंचाइजी ने ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया था। उन्हें हरियाणा स्टीलर्स ने ऑक्शन में 1.2 करोड़ रुपए में खरीदा। बंगाल वॉरियर्स के मनिंदर सिंह सिर्फ 20 लाख रुपए में पटना पायरेट्स में बिके। इसके बाद सबसे हैरान करने वाली घटना देखने को मिली, जहां प्रो कबड्डी इतिहास के सबसे बड़े रेडर परदीप नरवाल को अनसोल्ड जाना पड़ा। वहीं पीकेएल ऑक्शन 2024 के सबसे मंहगे खिलाड़ी सचिन तंवर ने तमिल थलाइवाज का साथ छोड़ पुनेरी पलटन का दामन थाम लिया है।
PKL Auction 2025: मुंबई में आयोजित प्रो कबड्डी लीग के सीजन-12 के ऑक्शन का आज आखिरी दिन है। प्रो कबड्डी लीग इतिहास के पहले ही दिन (शनिवार) ही दस खिलाड़ियों ने एक करोड़ रुपए का जादुई आंकड़ा पार किया। ईरानी ऑलराउंडर मोहम्मदरेजा शादलूई चियानेह को जहां लगातार तीसरे सीजन 2 करोड़ रुपए से अधिक की बोली मिली, वहीं PKL के पिछले सीजन के सर्वश्रेष्ठ रेडर रहे देवांक दलाल ने भी इस नीलामी में बड़ी रकम हासिल की। देवांक इस बोली के साथ ही प्रो कबड्डी के इतिहास में 5वें सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं।
ऐसे में आइए प्रो कबड्डी लीग 2025 के नीलामी में बिकने वाले दस करोड़पति कबड्डी खिलाड़ियों पर डालते हैं नजर-
1.मोहम्मदरेजा शादलूई चियानेह – गुजरात जायंट्स – 2.23 करोड़ रुपए
2.देवांक दलाल – बंगाल वॉरियर्स – 2.205 करोड़ रुपए
3.आशु मलिक – दबंग दिल्ली – 1.90 करोड़ (FBM: 2 सीजन)
4.अंकित जगलान – पटना पाइरेट्स – 1.573 करोड़ (FBM: 1 सीजन)
5.अर्जुन देशवाल – तमिल थलाइवाज – 1.405 करोड़ रुपए
6.नवीन कुमार – हरियाणा स्टीलर्स – 1.20 करोड़ रुपए
7.योगेश दहिया – बेंगलुरु बुल्स – 1.125 करोड़ रुपए
8.गुमान सिंह – यूपी योद्धा – 1.0725 करोड़ रुपए
9.सचिन तंवर – पुनेरी पलटन – 1.0575 करोड़ रुपए
10.नितिन कुमार धनखड़ – जयपुर पिंक पैंथर्स – 1.0025 करोड़ रुपए



