HomeNewsToll Plaza Pass Rules: अब सिर्फ 340 रुपये में टोल पास बनवाएं...

Toll Plaza Pass Rules: अब सिर्फ 340 रुपये में टोल पास बनवाएं और हर महीने बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के टोल प्लाजा पार करें. जानिए किन लोगों को और कैसे इसका फायदा मिलता है….

Date:

Related stories

सांचौर पंचायत समिति में 14 ग्राम पंचायतें बनी,पुनर्गठन के बाद 46 हुई ग्राम पंचायतें, अधिसूचना जारी

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। राजस्थान सरकार के ग्रामीण विकास एवं...

जालोर में गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत अभी 7,83,662 गणना प्रपत्रों का हुआ डिजिटलीकरण

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ प्रदीप के....

गोलासन में आंजणा प्रीमियर लीग की शुरुआत, क्रिकेट में 32 टीम और वॉलीबॉल में 16 टीमें ले रही भाग

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौरः- https://news9rajasthan.com/?p=2047&preview=true सांचौर के गोलासन में आंजणा प्रीमियर लीग...

श्रावण के अंतिम दिन पर मंदिरों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

प्रियंक दवे, सायला/News9Rajasthan:- कस्बे सहित क्षेत्रभर में श्रावण मास...

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर, न्यूज 9 राजस्थान 


Toll Plaza Pass Rules:
क्या आप किसी टोल प्लाजा के आसपास रहते हैं और हर बार पैसे कटने से परेशान हैं? तो आपके लिए खुशखबरी है. अगर आप किसी भी टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में रहते हैं, तो आप सिर्फ 340 रुपये में एक मासिक टोल पास बनवाकर, हर महीने अनलिमिटेड बार बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के टोल पार कर सकते हैं।
दरअसल, यह सुविधा उन लाखों लोगों के लिए बेहद लाभकारी है, जो टोल के नजदीक रहते हैं और रोजाना इस प्लाजा को पार करते हैं. कई लोगों को इस योजना की जानकारी नहीं होती और वो हर बार अपने फास्टैग से टोल चार्ज कटने पर नाराज होते हैं या बहस करने लगते हैं, जबकि सरकार ने इसके लिए बिल्कुल स्पष्ट नियम बना रखे हैं।

20KM तक सफर पर नहीं लगेगा कोई चार्ज-

https://news9rajasthan.com/?p=428&preview=true बता दें कि सितंबर 2024 में सरकार ने “जितनी दूरी, उतना टोल” नीति लागू की थी। इसके अंतर्गत जो वाहन GNSS (Global Navigation Satellite System) से ट्रैक हो सकते हैं, उनसे 20 किलोमीटर तक की यात्रा के लिए कोई टोल नहीं वसूला जाएगा।

https://news9rajasthan.com/?p=428&preview=true सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क नियम, 2008 में संशोधन कर यह सुविधा शुरू की है. संशोधित नियमों के अनुसार, GNSS आधारित वाहनों से पहले 20 किलोमीटर की यात्रा फ्री मानी जाएगी. इसके बाद की दूरी के लिए टोल शुल्क लिया जाएगा. यह नीति सभी प्रकार के निजी वाहनों पर लागू है, राष्ट्रीय परमिट वाले कमर्शियल वाहनों को छोड़कर. जुलाई 2024 से कुछ राष्ट्रीय राजमार्गों पर इसे पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू किया गया है।

340 रुपये का पास कैसे बनवाएं?

https://news9rajasthan.com/?p=428&preview=true टोल पास की सुविधा उन लोगों को दी जाती है जो किसी भी टोल प्लाजा के चारों ओर 20 किलोमीटर की सीमा में रहते हैं. इसके लिए उन्हें सिर्फ एक बार 340 का मासिक पास बनवाना होता है. इस पास को बनवाने के बाद आप चाहे जितनी बार भी टोल पार करें, आपको अलग से कोई चार्ज नहीं देना होगा. यह पास एक गाड़ी के लिए होता है, यानी वाहन का मालिक जिसे बनवाता है, वही उसका उपयोग कर सकता है. बिना इस पास के आप टोल कर्मचारियों से बहस नहीं कर सकते, क्योंकि नियम के अनुसार आपके पास Toll Plaza Pass होना जरूरी है।

ये सुविधा किन लोगों को मिल सकती है?

https://news9rajasthan.com/?p=428&preview=true यह टोल छूट सुविधा उन लोगों के लिए उपलब्ध है जो किसी टोल प्लाजा के चारों तरफ 20 किलोमीटर के दायरे में रहते हैं. इसका लाभ केवल निजी वाहन के मालिक उठा सकते हैं. साथ ही, उनके पास GNSS (ग्लोबल नेविगेशन सेटेलाइट सिस्टम) सक्षम वाहन या फास्टैग सिस्टम होना अनिवार्य है. इसके अलावा, लाभ लेने के लिए व्यक्ति के पास उस क्षेत्र का रेजिडेंशियल प्रूफ (पते का प्रमाण) होना भी आवश्यक है, जिससे यह साबित हो सके कि वह वास्तव में टोल प्लाजा के 20KM दायरे में रहता है।https://news9rajasthan.com/?p=428&preview=true

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!